अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में बड़े ही भव्य तरीके से रामलीला हो रहा है। श्री रामलीला के आठवें दिन भी पूरा पंडाल दर्शकों से भरा दिखा रामलीला के आठवें दिन श्री रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम टांडा डॉ शशि शेखर,सीओ टांडा शुभम सिंह,सीओ विशाल गुप्ता एवं पत्रकार बंधुओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। एसडीएम टांडा एवं सीओ टांडा ने रामलीला समिति का आभार व्यक्त किया और राम जी के बारे में बताया। श्री रामलीला समिति ने सभी मुख्य अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। थाना इब्राहिमपुर के प्रभारी निरीक्षक को रामलीला समिति ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रभारी निरीक्षक ने श्रीराम के बारे में बताया और शांति पूर्वक श्री रामलीला देखने के लिए दर्शको का आभार व्यक्त किया। श्री रामलीला के आठवें दिन के मंचन में रामलीला के कलाकारों द्वारा हनुमान का समुद्र तट पर पहुंचना,राम हनुमान मिलन,विभीषण शरणागत, विभीषण राज्यभिषेक, समुद्र प्रार्थना, पुल निर्माण, अंगद का लंका प्रस्थान,अंगद रावण संवाद,अंगद की रामादल में वापस आना की प्रस्तुति की गयी। आपको बता दे एनटीपीसी में हो रहे श्री रामलीला का शुभारंभ 3 अक्टूबर को एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने किया और हर दिन बड़े ही भव्य तरीके से रामलीला हो रही है। श्री रामलीला का समापन शनिवार को रावण दहन,भरत मिलाय के साथ किया जाएगा। श्री रामलीला में टेवा समिति के सदस्यों द्वारा दर्शकों के बैठने की उचित बेवस्था की गई हैं। मेडिकल को ध्यान में रखते हुए राम लीला में एम्बुलेंस मौजूद रहती है। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसका भी पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जाता है । चौकी प्रभारी अपने पुलिस मय के साथ राम लीला मैदान से लेकर आवासीय गेट तक मौजूद रहते हैं। दर्शकों को किसी प्रकार समस्या न हो इसका मानव संसाधन के टीम द्वारा विशेष ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी कर्मचारी गण के साथ भारी मात्रा में आसपास के गांव के लोग रामलीला देखने आते हैं। श्री रामलीला में उपस्थित पत्रकार बंधुओं में,कृष्ण कुमार उपाध्याय,के.पी.मिश्रा,ब्रजेश उपाध्याय,सुनील कुमार शर्मा,संजय शर्मा, असफाक अहमद,दिनेश कुमार चौधरी,एवं टेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार,महासचिव सुरेंद्र कुमार,के.के.दुबे,जितेंद्र सिंह,सुरेंद्र सिंह,यूपी पाण्डेय रहे।









