Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले में खेल मैदान पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां 16 वर्षीय नेशनल लेवल के बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की प्रैक्टिस के दौरान लोहे का पोल उसके सीने पर गिर पड़ा। यह घटना लाखन माजरा गांव के लोकल ग्राउंड पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घटी और CCTV फुटेज में पूरा वाकया कैद हो गया है। इस हादसे के तुरंत हार्दिक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, हार्दिक रोहतक के लाखन माजरा गांव का रहने वाला था वह रोजाना सुबह प्रैक्टिस के लिए लोकल बास्केटबॉल कोर्ट पर जाता था। 25 नवंबर की सुबह वह अकेला ही मैदान पर पहुंचा। CCTV फुटेज के मुताबिक, वह रिंग से लटकने की कोशिश कर रहा था एक सामान्य वार्म-अप एक्सरसाइज जब अचानक पोल ढीला हो गया और सीधे उसके सीने पर गिर पड़ा। पोल का वजन इतना भारी था कि हार्दिक मौके पर ही बेहोश हो गया। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन देरी से पहुंचने के कारण हालत बिगड़ चुकी थी।
उसे तुरंत रोहतक के PGI अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरु किया, लेकिन उसी दौरान उसकी नौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पोल के गिरने से सीने पर गंभीर चोट और आंतरिक रक्तस्राव का कारण बताया गया। जानकारी के अनुसार, हार्दिक के परिवार में माता-पिता और दो छोटे भाई-बहन हैं; पिता एक किसान हैं और हार्दिक खेल के जरिए परिवार का नाम रोशन करने का सपना देखता था। गांव में शोक की लहर दौड़ गई, और सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
कौन था नेशनल लेवल का बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक?
हार्दिक मात्र 16 साल का था, लेकिन उसकी उपलब्धियां उम्र से कहीं आगे थीं। वह हरियाणा स्टेट टीम का हिस्सा था और हाल ही में नेशनल अंडर-16 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका था। उसके कोच ने बताया कि हार्दिक की ऊंचाई 6 फुट 2 इंच थी, और वह फास्ट ब्रेक और रिबाउंडिंग में माहिर था। वह नेशनल कैंप के लिए भी चुना गया था, और भविष्य में प्रोफेशनल लीग में खेलने का सपना देखता था। गांव वाले उसे ‘हार्दिक दा स्मैशर’ कहते थे, क्योंकि वह डंक शॉट्स में कमाल करता था।









