spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपीएम मोदी देंगे महिलाओं-बच्चों को खास सौगात, 5000 स्वास्थ्य शिविर की होगी...

पीएम मोदी देंगे महिलाओं-बच्चों को खास सौगात, 5000 स्वास्थ्य शिविर की होगी शुरुआत

fok-media-samman-samaroh


Health Camps: पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को एक खास अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। इस अभियान पूरे देश में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत चलाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने सोमवार को एक्स पोस्ट कर बताया कि इस अभियान के तहत 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर लगाए जाएंगे।


महिलाओं के स्वास्थ्य का रखा जाएगा ध्यान


नड्डा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य देशभर में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है, ताकि उन्हें अच्छी देखभाल और जरूरी जानकारी मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि ये शिविर खासतौर पर महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। इसके अलावा, सभी आंगनवाड़ियों में पोषण माह मनाया जाएगा, ताकि पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और समग्र रूप से बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सके।


स्वास्थ्य मंत्री ने जनता से की आपील


इस अभियान का लक्ष्य है कि पूरे देश में परिवार और समुदाय और ज्यादा स्वस्थ और सक्षम बनें। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र के अन्य भागीदारों से अपील की कि वे आगे आएं और इस जन भागीदारी अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि इंडिया फर्स्ट की भावना के साथ, आइए हम सभी मिलकर विकसित भारत के लिए अपने साझा प्रयासों को मजबूत बनाएं। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular