spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपांच बार के रहे विधायक जय किशन का निधन, पार्टी ने जारी...

पांच बार के रहे विधायक जय किशन का निधन, पार्टी ने जारी किया शोक संदेश

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक जय किशन का निधन हो गया है। 66 वर्षीय जय किशन का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। उन्होंने अपने घर सुल्तानपुरी में अंतिम सांस ली। जय किशन दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से 1993, 1998, 2003, 2008 और 2013 में विधायक चुने गए थे।


जय किशन ने दिल्ली की राजनीति में लंबा योगदान दिया। वह सुल्तानपुर माजरा से लगातार पांच बार विधायक रहे और क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सक्रियता और जनसंपर्क के लिए जाने जाते थे। 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी वह कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उनकी शैक्षिक योग्यता 12वीं पास थी, और उनकी कुल संपत्ति 78.4 लाख रुपये थी। उन पर तीन आपराधिक मामले दर्ज थे। बता दें कि जय किशन के निधन से सुल्तानपुर माजरा और दिल्ली कांग्रेस में शोक की लहर है। उनके समर्थक और स्थानीय लोग उन्हें एक समर्पित और मिलनसार नेता के रूप में याद कर रहे हैं।


दिल्ली कांग्रेस ने व्यक्त किया शोक


दिल्ली कांग्रेस ने उनके निधन को दुखद बताते हुए शोक व्यक्त किया। दिल्ली कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल पर लिखा गया, “दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक जय किशन के आकस्मिक निधन की खबर दुखद है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह गहन दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।”


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular