spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपंजाब के 3 जिलों में लव मैरिज पर लगा बैन, नियम तोड़ने...

पंजाब के 3 जिलों में लव मैरिज पर लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगा कार्रवाई

fok-media-samman-samaroh


Love Marriages Ban in Punjab: पंजाब के 3 जिलों में लव मैरिज पर रोक लगा दी गई। इसमें मोगा, फरीदकोट और मोहाली जिले के कई गांव शामिल हैं। पंचायतों की तरफ से जारी फरमान में कहा गया है कि अगर कोई इस नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। दरअसल, पंजाब में कुछ ग्राम पंचायतें प्रेम विवाहों का कड़ा विरोध कर रही हैं, खासकर यदि युगल एक ही गांव से हों। उनका कहना है कि अगर कोई लव मैरिज करता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। पंचायतों ने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह सामाज में शांति बनाए रखना चाहते हैं।


सरपंचों रखी राज्य सरकार के सामने ये प्रस्ताव


वहीं, सरपंचों ने पंजाब सरकार से इस प्रस्ताव को राज्यभर में लागू करने की मांग की है और पंजाब विधानसभा में इस मुद्दे पर विचार करने की भी अपील की गई है। सरकारी राजिंदरा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. सीमा गुप्ता कहती हैं कि अपने गांव में शादी करने के कई नुकसान हैं। इससे जेनेटिकल समस्याएं बढ़ सकती हैं। साथ ही नजदीक रहने के कारण एक-दूसरे के घर में दखलअंदाजी भी बढ़ती है, जिससे संबंधों में मनमुटाव की संभावनाएं पैदा होती है।


पटियाला एक जोड़े का हुआ बहिष्कार


बता दें कि पटियाला के नाभा स्थित गलवट्टी गांव में 2016 में भागकर शादी करने वाले एक जोड़े को बहिष्कार का सामना करना पड़ा। तरनजीत सिंह, जिसने दिलप्रीत कौर से शादी की थी और जिसके दो बच्चे हैं। वह छह महीने पहले ही गांव लौटा था। पंचायत ने दम्पति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। तरनजीत सिंह ने कहा कि हम इस समय गलवट्टी में रह रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि हम यहां नहीं रह सकते, उन्होंने हमें यहां से जाने को कहा है। हमें जबरन बाहर निकालने के लिए एक अवैध प्रस्ताव पारित किया गया है। अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम हाई कोर्ट भी जाएंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular