spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली ब्लास्ट के बाद एलजी ने जारी किया आदेश, पुलिस और प्रशासन...

दिल्ली ब्लास्ट के बाद एलजी ने जारी किया आदेश, पुलिस और प्रशासन को मिला सुरक्षा बढ़ाने का ऑर्डर

fok-media-samman-samaroh


LG VK Saxena Order: दिल्ली में लाल किले पास हुए ब्लास्ट के बाद LG विनय कुमार सक्सेना ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए के लिए पुलिस और प्रशासन को आदेश दिए हैं। दरअसल, लाल किला के पास ये धमाका 10 नवंबर 2025 की शाम लगभग 7 बजे हुआ जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। इस मामले में नया अपडेट ये है कि NIA ने अब तक इस ब्लास्ट में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। वहीं, दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना ने राजधानी को और भी सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन के लिए नए आदेश दिए हैं।


दिल्ली पुलिस को मिले ये आदेश


एलजी के आदेश में कहा गया कि अमोनियम नाइट्रेट खरीदने और बेचने वालों का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाए जिसमें उनकी फोटो और पूरी जानकारी होगी। वहीं, एक्स जैसी कंपनियों के साथ पुलिस के अधिकारी एक बैठक करें और उग्र एवं भड़काऊ कंटेंट को ट्रैक करने की व्यवस्था बनाई जाए। इसके साथ ही इंटेलिजेंस और निगरानी को मजबूत किया जाए, खास तौर पर उन इलाकों में जहां कट्टरपंथ फैलने का खतरा ज्यादा है। पुलिस लोगों से जुड़कर और बात करके कम्युनिटी पोलिसिंग को बेहतर करें।


प्रशासन को दिए ये आदेश


इसके साथ ही एलजी प्रशासन के भी कुछ आदेश जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की डिग्री सहित एक केंद्रीय डाटा रिकॉर्ड बनाए। साथ ही जिन डॉक्टरों की डिग्री विदेश से है, उनकी जानकारी पुलिस को दी जाए, ताकि उन लोगों की अच्छे से जांच की जा सके। इसके अलावा सेकंड-हैंड गाड़ी बेचने और खरीदने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म और फाइनेंसर्स के साथ प्रशासन एक बैठक करे, जिसमें ये साफ निर्देश दिया जाए कि गाड़ी वही चलाए जिसका नाम रजिस्ट्रेशन में हो। खासकर ऑटो रिक्शा के लिए ये नियम सख्ती से लागू किया जाए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular