आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम सड़क को सीओ ने सुचारू कराया
टांडा,अम्बेडकरनगर। तेज रफ्तार कार के चपेट में आने से तीन लोगो की मौत हो गयी आक्रोशित ग्रामीणो ने कार्यवाही की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जामकर धरने पर बैठ गये सूचना पर एसडीएम व सीओ भी घटना पर पहुंचे। ग्रामीणो को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया पुलिस ने तीनो शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा कार में सवाल तीनो व्यक्तियो को कोतवाली ले आई लेकिन जिसमे एक की हालत गंभीर होने से उसे ट्रामा सेन्टर भेज दिया। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार कार जिसमे तीन लोग सवार थे टांडा से बसखारी की ओर जा रहे थे इसी बीच नेशनल हाईवे पर पिपरी बिशुन गांव के निकट एक अर्द्ध विक्षिप्त व्यक्ति कार के सामने एकाएक आ जाने से जोरदार टक्कर हुई जिससे उसकी वही मौत हो गयी टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ गयी और हाई के दूसरी तरफ जाकर पलट गयी इसी समय 16 वर्षीय राधिका तथा 19 वर्षीय नारिका दोनो पुत्री इन्द्रजीत भी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आ गये जहां दोनो की आन स्पाट मौत हो गयी। जिससे बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये उन्होने नेशनल हाईवे मार्ग जामकर धरने पर बैठ गये सूचना पर एसडीएम डा.शशि शेखर ,सीओ शुभम कुमार ,कोतवाल दीपक सिंह रघुवेशी तथा अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव तथा जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा भी पहुंच गये सभी ने ग्रामीणो को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया पुलिस कार में सवार तीनो व्यक्तियो को थाने ले आई जिसमे एक की हालत गम्भीर होने पर सीएचसी टांडा भेजा जहां से उसे ट्रामा सेन्टर भेज दिया। इस घटना मे जो अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति कार के सामने एकाएक आ गया था वह पिपरी विशुनपुर के दयाराम के यहां रहता था पुलिस दोनो लड़कियो तथा अर्ध विक्षिप्त के शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दीपक सिंह ने बताया मामले में आगे कार्यवाही की जायेगी।









