Saturday, May 2, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHछत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी जीत, 33 नक्सलियों ने घुटने...

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी जीत, 33 नक्सलियों ने घुटने टेक किया सरेंडर

fok-media-samman-samaroh


Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान 33नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने खुद को सरेंडर  किया हैं। इनमें से कई नक्सलियों पर 40लाख के इनाम की घोषणा की गई थी। इस आत्मसमर्पण में एक नक्सली दंपति भी शामिल है। बता दें, ये जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है। पुलिस ने बताया कि ये सभी नक्सली माड़ डिवीजन और नुआपाडा डिवीजन में सक्रिय रहे हैं। 


33नक्सलियों ने किया सरेंडर 


गौकतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए डेड लाइन तय कर दी है। ये डेड लाइन 31मार्च, 2026तक की है। नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बीते कई दिनों से अभीयान चलाया जा रहा है। वहीं, आज सुरक्षा बलों को इस अभीयान में एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में छिपे 33नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर  किया हैं।


इस मामले में सुरक्षा बलों ने बताया कि इनमें से कई नक्सली ऐसे थे, जिन पर 40लाख के इनाम की घोषणा की गई थी। इन नक्सलियों में एक दंपति भी शामिल हैं, जिन्होंने खुद को सरेंडर  कर दिया हैं। बता दें, नक्सलियों के सरेंडर को पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता मानी जा रही हैं।


पुलिस ने क्या बताया?


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के सामने 8-8 लाख रुपए के इनामी नक्सली मुचाकी जोगा (33) और उसकी पत्नी मुचाकी जोगी (28) ने सरेंडर किया है। ये आत्मसमर्पण सुकमा के एसपी किरण चाव्हाण, सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित के सामने किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी नक्सली माड़ डिवीजन और नुआपाड़ा डिवीजन में सक्रिय थे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular