Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHग्रामीण आजीविका मिशन की गोष्ठी में डीएम ने समूह दीदियों का बढ़ाया...

ग्रामीण आजीविका मिशन की गोष्ठी में डीएम ने समूह दीदियों का बढ़ाया हौसला

fok-media-samman-samaroh

 

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत समूह के दीदियों ( बीसी सखियों व बैंक सखियों) के जीविकोपार्जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे का कार्य चल रहा है, इसके अंतर्गत जिन दीदियों के पास आवास नहीं है उन्हें प्राथमिकता पर आवास से अच्छादित कर लाभान्वित किया जाए। साथ ही साथ शौचालय, पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों का भी प्राथमिकता पर चयन कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्त बीसी सखियों एवं बैंक सखियां स्वयं भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें तथा अपने पास पड़ोस के पात्र लोगों को भी इसकी जानकारी प्रदान करें तथा योजनाओं से लाभान्वित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम बैंक सखियों, बीसी सखियों के साथ संवाद स्थापित कर मुख्यमंत्री के प्रेरणा स्रोत से संचालित स्वयं सहायता समूह योजना से जुड़कर किए गए स्वरोजगार से उनके जीविकोपार्जन में आए बदलाव से रूबरू हुए तथा उनकी स्वरोजगार में आ रही समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता पर निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बीसी सखियों एवं बैंक सखियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर कड़ी मेहनत कर, स्वरोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वयं मजबूत बने और अधिक से अधिक दीदियों को समूह से जोड़ें और उन्हें भी निरंतर आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, उपायुक्त स्वतः रोजगार अनिल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular