spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘खेल के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए’ भगवंत मान के रोहतक...

‘खेल के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए’ भगवंत मान के रोहतक दौरे को लेकर सीएम सैनी ने कसा तंज

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आत्मनिर्भर भारत के तहत रेल संपर्क अभियान किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047तक विकसित भारत के संकल्प को आज का अभियान मजबूत करेगा। आज विभिन्न रेलवे स्टेशन के पर मंत्री, सांसद और  विधायक अलग-अलग स्टेशनों पर अभियान कर रहे हैं।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सड़क कनेक्टीविटी, रेलवे मार्ग पर बहुत अधिक कार्य हुआ। विपक्ष ने पिछले 70साल में राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से हम अपने देश को मजबूत कर रहे हैं।


रोहतक में खिलाड़ी हार्दिक की मृत्यु पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि रोहतक में जो घटना हुई उस पर हमें मुझे बहुत दुख, मेरी परिवार से भी बात हुई है। पूरी घटना की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं, कब ये पोल लगाए गए थे, किसको द्वारा लगाए गए। जो भी ज़िम्मेदार अधिकारी हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई हुई है घटना की पूरी जांच कराकर ज़िम्मेदारी तय की जाएगी। खेल के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए,पंजाब के खिलाड़ियों के जीतने पर भी हमें खुशी होती है।


अपने राज्य के हालात देखें भगवंत मान- सीएम नायब सैनी


सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की बात की। भगवंत मान ने और केजरीवाल पहले अपने राज्य के हालात देखें उसके बाद टिप्पणी करें। पंजाब में नशा एक महीने में खत्म करने का बोला था लेकिन कोई वायदा पूरा नहीं किया। पंजाब में खेल के मैदान में कैसे गोली मारकर खिलाड़ी की हत्या कर दी गई वो सबने देखा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular