Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकिशोरी के अपहरण प्रकरण में पुलिस ने तीन के विरुद्ध दर्ज किया...

किशोरी के अपहरण प्रकरण में पुलिस ने तीन के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा

fok-media-samman-samaroh

अम्बेडकरनगर। जैतपुर पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामलें में तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया है। जैतपुर गांव निवासी एक पिता ने पुलिस से शिकायत किया कि उस की 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर पड़ोसी विपिन अपने पिता अरुण के सहयोग से गांव के बाहर बुलाया और मोटरसाइकिल पर बैठा कर लेकर कहीं चला गया। पुत्री को भगाने में आरोपी विपिन का दोस्त नीरज निवासी बंदीपुर भी शामिल था। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दिया है। जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया गया है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular