spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHआंध्र प्रदेश के खदान में भीषण हादसा, 6 मजदूरों की मौत; सीएम...

आंध्र प्रदेश के खदान में भीषण हादसा, 6 मजदूरों की मौत; सीएम ने दिए जांच के आदेश

fok-media-samman-samaroh


Andhra Pradesh Mine Accident: आंध्रप्रदेश के बापटला में एक दर्दनाक खदान हादसे में छह मजदूरों की जान चली गई। यह घटना ग्रेनाइट की खदान में हुई है। हादसे में दस अन्‍य मजदूर भी घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी मजदूर ओडिशा के निवासी है। हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्‍होंने घायलों को बेहतर चिकित्‍सा सुविधाएं उपलब्‍ध कराने को कहा है।


पुलिस के अनुसार, यह हादसा 3अगस्त की सुबह बापटला जिले के बल्‍लीकुरवा में सत्‍यकृष्‍ण ग्रेनाइट खदान में हुआ। हादसा खदान में चट्टान का एक बड़ा हिस्‍सा टूटने के कारण हुआ। हादसे के वक्‍त खदान में 16मजदूर काम रहे थे। इस दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई और दस अन्य मजूदर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


घायलों में से कुछ ही हालत गंभीर


वहीं, मलबे में फंसे दो मजदूरों की लाश को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, अन्‍य चार मजदूरों की लाश निकाली जा चुकी है। घटना में घायल होने वाले मजदूरों को नरसारावपेट के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। बापटला के पुलिस अधीक्षक तुषार डूडी ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया है। डूडी लगातार बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।


सीएम ने दिए जांच के आदेश


वही, हादसे के बाद शुरुआती जांच में सामने आया है कि पर्याप्‍त सुरक्षा सावधानी नहीं होना दुर्घटना का कारण हो सकती है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर चिंता जाहिर की है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि घायल मजदूरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular