सोशल मीडिया की खबर को प्रशासन ने संज्ञान लेकर की छापेमारी,तीन कर्मचारी पुलिस हिरासत में
अम्बेडकरनगर। थाना अकबरपुर क्षेत्र के नई सड़क शहजादपुर में चल रहे एक मशहूर पिज्जा हब की अश्लील वायरल वीडियो को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कराया और वहां से तीन कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय के होटलों व रेस्टोरेंटों को लेकर इस अखबार में पिछले माह प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी थी किन्तु उस दौरान किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया। नतीजा यह रहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों में बेखौफ अवैध धंधा चलता रहा। वृहस्पतिवार को पिज्जा हब के नाम से मशहूर नई सड़क के प्रतिष्ठान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल विडियो में एक युवक व युवती सोफे पर बैठकर एक दूसरे से लिपटे रहे और बातचीत भी की जा रही थी जिसे देखते ही हर कोई परेशान नजर आया और प्रशासन पर उनके जिम्मेदारियों को सही ढंग से निर्वहन न करने का आरोप लोग लगाने लगे। मामला डीएम व एसपी तक पहुंचा, इसके कुछ ही देर बाद उक्त प्रतिष्ठान पर एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को हमराही सिपाहियों को लेकर पिज्जा हब जो दूसरे या तीसरे मंजिला पर चल रहा था, पर अचानक छापेमारी शुरू कर दिये। पिज्जा हब मे लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में घटना की वास्तविकता सामने आयी। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान को सीज कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पिज्जा हब के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया और उन्हें थाने लेकर चली गयी। बताया जाता है कि पूछतांछ में इन कर्मचारियों द्वारा काफी दिनों से इस तरह के कारोबार की पिज्जा हब में चलने को स्वीकार किया है। अब देखना यह है कि आने वाले समय में इस पिज्जा हब पर क्या ठोस कार्यवाही की जाती है। इसके अलावा अन्य होटल व रेस्टोरेंटों की जांच होगी।
URL Copied
error: Content is protected !!









