Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeTECHXiaomi Sale: 5 हजार रुपये सस्ता हुआ 32MP के दो सेल्फी कैमरे...

Xiaomi Sale: 5 हजार रुपये सस्ता हुआ 32MP के दो सेल्फी कैमरे वाला फोन,दिवाली सेल में सबसे धमाकेदार डील

fok-media-samman-samaroh

Xiaomi Sale: 5 हजार रुपये सस्ता हुआ 32MP के दो सेल्फी कैमरे वाला फोन,दिवाली सेल में सबसे धमाकेदार डील

Xiaomi Sale: Xiaomi की वेबसाइट पर दशहरा से पहले ही दिवाली सेल लाइव हो गई है।

दिवाली विद शाओमी सेल में कई स्मार्टफोन्स पर तगड़ी डील दी जा रही है। वहीं,

अगर आप पावरफुल परफॉर्मेंस और बेजोड़ कैमरा सेटअप वाले फोन की तलाश में हैं,

तो Xiaomi 14 CIVI आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

दिवाली सेल में 12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन 47,999 रुपये का मिल रहा है।

आपको 3 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा

फोन खरीदने के लिए अगर आप ICICI या HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 3 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Mi Exchange ऑफर में कुछ सेलेक्टेड डिवाइस पर आपको 3 हजार रुपये का फ्लैट अडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा।

फोन खरीदने वाले यूजर्स को कंपनी 6 महीने के लिए गूगल वन क्लाउड स्टोरेज पर 100जीबी डेटा भी दे रही है।

शाओमी के इस फोन 32 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरा के साथ कई शानदार फीचर दिए गए हैं।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फौन में 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.55 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दे रही है।

फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

इस डिस्प्ले में आपको 3000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल मिलेगा। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए

फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 भी दिया गया है। फोन 12जीबी तक की रैम और

512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें कंपनी प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 ऑफर कर रही है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल

और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में आपको 32 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे मिलेंगे।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular