– 50% Discount Forever –
पीडीएफ (PDF) एक तरह का फाइल फॉर्मेट है जो एक या एक से ज्यादा डाक्यूमेंट्स को एक ही फाइल में संग्रहित कर लेता है. पीडीएफ फाइल का महत्त्व काफी ज्यादा है क्यूंकि ऑनलाइन दस्तावेजों को मुहैया कराने में पीडीएफ की ज्यादा मांग रहती है. इसके साथ ही पीडीएफ का वजन (Weight) अन्य दस्तावेजों (जैसे .doc, .txt, .xml, .jpg, .png etc.) के मुकाबले में ज्यादा होता है. यही कारण है कि पीडीएफ (PDF) को हमेशा कंप्रेस (Compress) करने के बाद ही ऑनलाइन (Online) इस्तेमाल करना चाहिए.
Online PDF compress करने का तरीका
अपनी मुख्य फाइल की गुणवत्ता और स्वरूपण को बनाए रखते हुए ऑनलाइन अपने पीडीएफ का आकार या वजन कम करें। इसके लिए गूगल या किसी भी सर्च इंजिन में टाइप करें online pdf compressor. इसके बाद आपको सर्च रिजल्ट में कई वेबसाइट देखने को मिलेगी, जिनमें मुख्य रूप से टॉप 5 वेबसाइट अच्छी गुणवत्ता में पीडीएफ को कम्प्रेस करने में सक्षम हैं. इनमें से किसी भी एक वेबसाइट को खोलें. इसके बाद अपनी पीडीएफ सलेक्ट करें और फिर कम्प्रेस बटन दबाएं. PDF compress होने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.
1. iLovePDF (ilovepdf.com)
2. Smallpdf (smallpdf.com)
3. Adobe (adobe.com)
4. PDF2Go (pdf2go.com)
5. PDF24 Tools (tools.pdf24.org)
प्रो टिप्स: ऊपर दिए सभी online pdf compressor वेबसाइट में से सबसे उपयोगी हमें PDF2Go (pdf2go.com) वेबसाइट लगी है. वो इसलिए क्यूंकि इसमें आपको Basic Compression, Strong Compression के साथ ही 20 dpi से 300 dpi तक गुणवत्ता चुनने को मिल जाता है. यही नहीं, पीडीएफ में कलर टेक्स्ट और इमेज को ये Grayscale images and text में भी परिवर्तित कर सकता है. इसके आलावा पीडीएफ से इमेज को हटा भी सकता है.
इतनी सारी खूबियां किसी दूसरी online pdf compressor वेबसाइट में हमें देखने को नहीं मिलता है. यदि आप इस वेबसाइट पर पीडीएफ कम्प्रेस करना चाहते हैं तो कम से कम साइज में कम्प्रेस करने के लिए Choose from a preset में जाकर Minimum quality, 40 dpi images को सेलेक्ट करें. इससे पीडीएफ में मौजूद इमेज में कुछ फर्क पड़ेगा लेकिन आपकी पीडीएफ आपकी सोच से भी ज्यादा कम्प्रेस होकर कम साइज में आपको मिलेगी.
Offline PDF Compress कम्प्रेस कैसे करें?
ऑनलाइन PDF Compress करना तो आसान है लेकिन Offline PDF Compress कम्प्रेस करने के लिए आपको अपने मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ऐप डाउनलोड करना होगा।
Adobe Free Compressor Tool उपयोग में आसान, भरोसेमंद
Adobe अपने यूजर को मुफ़्त, उपयोग में आसान, कंप्रेसर टूल मुहैया करता है जो गुणवत्ता से समझौता किए बिना किसी भी पीडीएफ के आकार को कम करने में मदद करता है। Adobe के उच्च-गुणवत्ता वाले पीडीएफ कंप्रेसर के साथ, उपयोगकर्ता किसी भी वेब ब्राउज़र से अपने दस्तावेज़ को ड्रैग-ड्राप कर अपनी फ़ाइलों का आकार कम कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको adobe.com की वेबसाइट पर signup करना होगा.
Download Adobe Free Compressor Tool
Smallpdf का डेस्कटॉप वर्जन ऐप से करें PDF Compress
Smallpdf online फाइल्स से संबंधित Compression, Convertor जैसे कई काम करता है. गूगल पर सर्च करने पर यह वेबसाइट टॉप 5 लिस्ट में आपको जरूर मिलेगी. यही वजह है कि लोग इस वेबसाइट पर विश्वाश करते हैं. Smallpdf भी अपने यूजर को मुफ्त में बहुत सारी सुविधाएं मुहैया कराता है. Smallpdf के Offline PDF Compress App को download करके इसे अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर इंस्टॉल करें और आसानी से PDF Compress करें.
Download Smallpdf Free Compressor Tool
- Smallpdf डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- ऐप में अपना पीडीएफ खोलें।
- टूल सूची से “कंप्रेस” चुनें।
- “बेसिक कम्प्रेशन” और आउटपुट फ़ोल्डर चुनें।
- ऐप द्वारा फ़ाइल का आकार कम करने की प्रतीक्षा करें।
PDFgear और Neuxpower डेस्कटॉप App से Offline PDF Compress करें
Smallpdf का डेस्कटॉप वर्जन की तरह ही PDFgear और Neuxpower भी Offline PDF Compress करने के लिए डेस्कटॉप App मुहैया कराते हैं. इनमें PDFgear फ्री टूल है तो वहीं Neuxpower आपको 14 दिनों का ट्रायल देता है.
Download PDFgear Free Compressor Tool
Download Neuxpower Compressor Tool
Mobile App के माध्यम से PDF Compress करें
यदि आपको लैपटॉप या डेस्कटॉप पर PDF Compress करने का मौका नहीं मिल रहा तो ये काम आप अपने मोबाइल पर भी आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर PDF Compressor टाइप करना है. आपके मोबाइल स्क्रीन पर कई ऐप दिखेंगे. उनमें से किसी भी ऐप को इंस्टाल करके आसानी से PDF Compress कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 2 मिनट में सीखें Online या Photoshop पर image resize & compress करना









