spot_img
spot_img
HomeTECHBSNL: टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 84 दिन के लिए खत्म कर दी...

BSNL: टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 84 दिन के लिए खत्म कर दी आपकी टेंशन,शुरूआत की यह दो सस्ते रिचार्ज प्लान्स

fok-media-samman-samaroh

BSNL: टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 84 दिन के लिए खत्म कर दी आपकी टेंशन,शुरूआत की यह दो सस्ते रिचार्ज प्लान्स

BSNL: ( कम्प्यूटर जगत ) सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए दो सस्ते रिचार्ज प्लान्स शुरूआत कर दिए हैं।

बीएसएनएल की लिस्ट में पहले ही कई सारे किफायती प्लान्स मौजूद थे लेकिन अब आपके पास फ्री कॉलिंग और डेटा वाले दो नए प्लान्स के ऑप्शन मौजूद हैं।

अगर आपके स्मार्टफोन में बीएसएनएल का सिम है तो अब आपको 215 रुपये और 628 रुपये का प्लान भी मिलने वाला है।

खास बात यह है कि सरकारी कंपनी ने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों ही तरह के यूजर्स का अपने नए प्लान्स में ध्यान रखा है।

बीएसएनएल अपने यूजर्स को फ्री कॉलिंग, डेटा, के साथ साथ फ्री म्यूजिक जैसी कई सारी सुविधाएं दे रहा है।

BSNL  का 628 रुपये का प्लान

BSNL हमेशा ही अपने यूजर्स को सस्ते दाम में ढेर सारे ऑफर्स देता है। लेटेस्ट 628 रुपये के प्लान में भी कुछ ऐसा ही है।

बीएसएनएल के 628 रुपये के प्लान में आपको 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस रिचार्ज प्लान लेने वाले यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिग का भी फायदा मिलता है।

प्लान में कंपनी ग्राहकों को 4G डेटा भी ऑफर करती है। आपको इसमें हर दिन 3GB तक हाई स्पीड डेटा मिलता है। इस तरह प्लान में 84 दिन के लिए कुल 252GB डेटा मिलता है।

इसके अलावा इसमें Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon, Astrocell, Lystn Podcast, Zing Music, Wow Entertainment और BSNL Tunes का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

BSNL का 215 रुपये का प्लान

BSNL अपने ग्राहकों के लिए 215 रुपये का सस्ता प्लान लेकर भी आया है। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सर्विस दी जाती है।

इस रिचार्ज प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। अगर इसमें मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें डेली 2GB डेटा मिलता है

मतलब आप प्लान में कुल 60GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

दूसरे प्लान्स की ही तरह कंपनी इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular