Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeNATIONALRain alert: भारत में एक साथ दो चक्रवाती तूफान का रेड अलर्ट,इस...

Rain alert: भारत में एक साथ दो चक्रवाती तूफान का रेड अलर्ट,इस दिन होगा डिस्टर्वेन्स एक्टिव,जानें 

fok-media-samman-samaroh

Rain alert: भारत में एक साथ दो चक्रवाती तूफान का रेड अलर्ट,इस दिन होगा डिस्टर्वेन्स एक्टिव,जानें

Rain alert: ( कम्प्यूटर जगत ) सर्दी के मौसम में चक्रवाती सर्कुलेशन भारत का मौसम बिगाड़ सकता है. इसके अलावा एक और Western Disturbance 14 जनवरी को एक्टिव हो जाएगा. जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल.

एक चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में Western Disturbance पंजाब और उसके आसपास स्थित है. इसकी वजह से 12 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत और उससे सटे मध्य भारत के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है.

एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी श्रीलंका तट और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित है. इसकी वजह से 15 जनवरी तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग- अलग स्थानों पर और 16 जनवरी तक केरल और माहे में बिजली गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है.

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली (Delhi NCR Weather Update) और पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे (Dense Fog Alert) की चादर बिछी है. इसकी वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य हो गई.

एक नया Western Disturbance 14 जनवरी 2025 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसकी वजह से 16 से 18 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 17 जनवरी तक उत्तराखंड और 15 और 16 को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है.

राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिरुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरा रहेगा. इस कोहरे की वजह से IMD ने इन सभी जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया है.

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular