spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHचाइनीज मांझे ने उजाड़ा परिवार, बाइक सवार का कटने से हुई मौत,...

चाइनीज मांझे ने उजाड़ा परिवार, बाइक सवार का कटने से हुई मौत, पीछे बैठी पत्नी भी घायल

fok-media-samman-samaroh


Palwal Road Accident: हरियाणा के पलवल जिले के होडल थाना इलाका स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग -19प र डबचिक के नजदीक वृंदावन जा रहे बाइक पर सवार दंपति चाइनीज मांझा में फंस गए। घटना में पति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर तौर से घायल हो गई। पुलिस ने मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।


पुलिस जांच अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि बीती देर शाम मोनू और उसकी पत्नी पायल यूपी जिला गौतमबुद्ध नगर गांव फलेदा निवासी दोनों बाइक पर सवार होकर वृंदावन दर्शन करने के लिए जा रहे थे। दोनों पलवल पहुंचे और राष्ट्रीय राजामार्ग 19होते हुए वृंदावन के लिए निकल गए। जैसे ही दोनों होडल डबचिक के नजदीक पहुंचे। तभी रोड पर पंतग उडाने वाला चाइनीज मांझा बाइक चला रहे मोनू और उसकी पत्नी के गले में अटक गए। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। मोनू का मांझा से गला कट गया और उसकी पत्नी भी गंभीर तौर से घायल हो गई।


पूरे गांव और परिवार में शोक छा गया


आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां मोनू की हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी को घायल हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बता दे मृतक मोनू और पायल की शादी उनके परिवार वालों ने करीब चार माह पूर्व करवाई थी। घर में शादी के बाद से ही बड़ा खुशी का माहौल था। रविवार को दोनों ने वृंदावन भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने की योजना बनाई। दोनों घर से बाइक पर सवार होकर वृंदावन चल दिए और होडल में आकर दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव और परिवार में शोक छा गया।


लापरवाही क्यों और किसने की


माता पिता ने अपनी बहू और बेटे के साथ बहुत सारे सपने संजोए थे। लेकिन सभी सपने पल भर में चकनाचूर हो गए। वैसे तो पतंग में इस्तेमाल होने वाला चाइनीज मांझा पूरी तरह से बैन है। जिला प्रशासन समय-समय पर उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करता रहता है। जो चाइनीज मांझा को बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मामले में मृतक के शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस साथ में ये भी जांच कर रही है कि रोड़ पर इस तरह की लापरवाही क्यों और किसने की।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular