spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत को घेर रहा सैन्य जाल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान को...

भारत को घेर रहा सैन्य जाल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान को लेकर सनसनीखेज खुलासे

fok-media-samman-samaroh


India vs Pakistan: अमेरिकी खुफिया एक रिपोर्ट में भारत के रणनीति परिदृश्य को लेकर सनसनीखेज का खुलासा किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन अपनी ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ रणनीति के तहत भारत को सैन्य जाल में घेरने की कोशिश कर रहा है। जिसमें पाकिस्तान उसका प्रमुख सहयोगी बनकर उभरा है। यह खुलासा भारत-पाकिस्तान युद्ध और हाल के सैन्य संघर्षों के बीच और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।


 


चीन की रणनीति और पाकिस्तान की भूमिका


खबरों के अनुसार, चीन अपनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैन्य ठिकाने म्यांमार, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे भारत के पड़ोसी देशों में स्थापित करने की योजना बना रहा है। यह कदम हिंद महासागर में चीन के प्रभाव को बढ़ाने और भारत की समुद्री सीमाओं को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा है। पाकिस्तान, जो पहले से ही चीन के आर्थिक और सैन्य निवेश का लाभार्थी है। इस रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नवंबर 2024 में दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त हवाई युद्धाभ्यास किया, जिसे अमेरिकी रिपोर्ट ने भारत के लिए खतरे की घंटी बताया।


 


पाकिस्तान का परमाणु खतरा


अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान, चीन की मदद से अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहा है। भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानते हुए पाकिस्तान युद्धक्षेत्र में इस्तेमाल होने योग्य परमाणु हथियार विकसित कर रहा है। यह कदम क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। जिसमें रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर ब्रह्मोस मिसाइल से हमला शामिल था। इसने पाकिस्तान के परमाणु भंडारण सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने की आशंका को बढ़ा दिया है।


 


भारत की जवाबी रणनीति


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी रक्षा नीतियों को और मजबूत किया है। अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब चीन को अपना प्रमुख सामरिक प्रतिद्वंद्वी मानता है, जबकि पाकिस्तान को एक ऐसी समस्या के रूप में देखता है जिसे प्रबंधित किया जा सकता है। भारत ने रूस से सैन्य उपकरणों की खरीद में कमी की है, लेकिन रूसी स्पेयर पार्ट्स पर निर्भरता बनी हुई है। साथ ही भारत ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की रणनीति अपनाई है। जैसा कि ह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देखा गया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular