spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHAND14 वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि।

14 वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि।

fok-media-samman-samaroh

मनरेगा योजना में कार्य कर रहे श्रमिकों की त्रुटिपूर्ण फोटोग्राफ्स मनरेगा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के सम्बन्ध विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के क्रम में विकास खण्डों को एन०एम०एम०एस० के माध्यम से ली जा रही उपस्थिति में अपलोड किये गये फोटोग्राफ्स की जाँच करने के खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। साथ ही दोषी सम्बन्धितों पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे।

तत्क्रम में जाँच उपरान्त दोषी कार्मिकों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी है, 11 ग्राम रोजगार सेवकों की वित्तीय वर्ष 2025-26 की मानदेय की वार्षिक वृद्धि पर रोक लगायी गयी है, सम्बन्धित ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है एवं मेटों को कार्य से पृथक किया गया है, उप कार्यक्रम अधिकारियों (मनरेगा) पर अर्थदण्ड लगाया गया है। सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारियों को अंतिम चेतावनी जारी की गयी है।

खण्ड विकास अधिकारी स्वयं तथा सहायक खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों के माध्यम से फील्ड में जाकर औचक निरीक्षण करते हुए प्रगति पर चल रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन / अनुश्रवण करने के कड़े निर्देश दिये गये हैं और आख्या जनपद स्तर को नियमित रुप से प्रस्तुत करने निर्देश दिये गये हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular