HomeUTTARAKHANDनानकमत्ता फायरिंग में घायल डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की मृत्यु

नानकमत्ता फायरिंग में घायल डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की मृत्यु

देहरादून: नानकमत्ता फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए डेरा प्रमुख सरदार तरसेम सिंह की खटीमा में इलाज के दौरान मौत हो गई है आज सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने डेरे के बाहर तरसेम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जानकारी के अनुसार आज सुबह सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे आनन फानन  में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में  भर्ती कराया था जहां उनकी मृत्यु हो गई है।  मौत की पुष्टि एसएसपी डॉ मंजूनाथ ने की है एसएसपी डॉ मंजू नाथ घटना स्थल कें लिय निकल गए है  उनका कहना है की हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read