HomeUTTARAKHANDडीजीपी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

डीजीपी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

देहरादून: पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने 16वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 एवं 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2023-24 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि दिनांक 17 मार्च से 22 मार्च, 2024 तक तेलंगाना, हैदराबाद में आयोजित हुई 16वीं

अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 में राजपत्रित अधिकारी महिला सिंगल ओपन स्पर्धा में निवेदिता कुकरेती, पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर ने कांस्य पदक, राजपत्रित अधिकारी पुरुष सिंगल 55़ स्पर्धा में दिग्विजय सिंह परिहार, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस दूरसंचार ने स्वर्ण पदक, अराजपत्रित अधिकारी पुरुष सिंगल 45़ स्पर्धा में श्री महेश कंडवाल, उप निरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, देहरादून ने कांस्य पदक, अराजपत्रित अधिकारी महिला सिंगल 50़ स्पर्धा में विजय चैधरी, अपर उप निरीक्षक, पौड़ी गढ़वाल ने कांस्य पदक, अराजपत्रित अधिकारी पुरुष डबल्स 45़ स्पर्धा में अखिलेश कुमार प्रतिसार निरीक्षक पीटीसी एवं महेश कंडवाल, उपरीक्षक, पुलिस दूरसंचार ने रजत पदक, अराजपत्रित अधिकारी मिक्स्ड डबल्स 45़ स्पर्धा में महेश कंडवाल, उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार, देहरादून एवं विजय चैधरी, अपर उपनिरीक्षक पौड़ी गढ़वाल ने रजत पदक जीतकर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है।

26 फरवरी से 02 मार्च, 2024 तक नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित हुए 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2023-24 में योगा महिला ट्रेडिशनल सीनियर स्पर्धा एवं योगा महिला आर्टिस्टिक स्पर्धा में राधा बोनाल ने रजत पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है। अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय ने 16वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन हेतु 30 हजार रुपए एवं 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2023-24 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन हेतु 14 हजार रुपए का पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read