HomeUTTARAKHANDस्टार प्रचारकों में युवा सीएम धामी टॉप पर, बड़े मैदान में भरेंगे...

स्टार प्रचारकों में युवा सीएम धामी टॉप पर, बड़े मैदान में भरेंगे हुंकार

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) की लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर छाई है। भाजपा लोकसभा चुनाव में इसे भुनाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने स्टार प्रचारकों की जो सूची बनाई है, उसमें मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) का नाम टॉप में शुमार है। धामी उत्तराखण्ड के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर जैसे बड़े राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे।

उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में बड़े फैसलों और निर्णयों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) अपनी पहचान राष्ट्रीय पर बनाई है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने टॉप स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में देवभूमि से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) टॉप पर हैं। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने धामी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और भौगोलिक परिस्थितियों से विकट जम्मू कश्मीर में टॉप स्टार प्रचारकों में शामिल किया है।

तीनों राज्य में करीब 30 से 40 स्टार प्रचारक हैं, लेकिन उत्तराखंड से सिर्फ मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) का नाम शामिल है। इसके पीछे धामी सरकार के यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड), सख्त नकलरोधी कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई जैसे बड़े फैसले देखे जा रहे हैं। भाजपा हाई कमान उत्तराखंड के इन बड़े फैसलों को देशभर में नजीर के रूप में प्रदर्शित करना चाहता है। इसके लिए युवा मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गजों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

खासकर युवाओं के बीच धामी (CM Dhami) की लोकप्रियता खासी देखी जाती है। यही कारण है कि अब मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड देवभूमि जैसे छोटे राज्य से बड़े राज्यों के चुनावी समर में पार्टी उम्मीदवारों की जीत का बिगुल फूकेंगे।

गौरतलब है कि लोकप्रियता के मामले में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) हाल ही में देश के 100 पॉवरफुल लोगों के सर्वे में 61वें स्थान पर जगह बना चुके हैं। लगातार बड़े फैसले और धाकड़ निर्णय उनकी लोकप्रियता के ग्राफ को बढ़ा रहे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read