spot_img
spot_img
HomeCRIMERoad Accident : तेज रफ्तार बाइक की टैंकर से टक्कर, युवक की...

Road Accident : तेज रफ्तार बाइक की टैंकर से टक्कर, युवक की मौत

fok-media-samman-samaroh

कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के बगहवा ईनार के समीप सोमवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की पानी के टैंकर से टक्कर हो गई।

इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत तुर्कहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी विशाल चौहान (28 वर्ष), पुत्र हरिकिशुन, के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, विशाल चौहान खड्डा कस्बे के महाराणा प्रताप चौक से खड्डा-नेबुआ मुख्य मार्ग पर मठियां गांव की ओर जा रहा था।

बाइक टैंकर से जा टकराई

बगहवा ईनार के पास पेट्रोल पंप के आगे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पानी के टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की मदद से उसे तुरंत तुर्कहां सीएचसी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही खड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने परिजनों को सूचित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।विशाल की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव में शोक की लहर दौड़ गई, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही के खतरों को उजागर किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular