HomeUTTAR PRADESH“कुछ भी नहीं किया गया, बस दिखावे के लिए”… कांग्रेस विधायक ने...

“कुछ भी नहीं किया गया, बस दिखावे के लिए”… कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवाल


Congress MLA Statement On Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इस दौरान पाकिस्तान और पीओके में छिपे 9आतंकवादी ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से हमला करके तबाह कर दिया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। इस हमले के भारतीय सेना और भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने बर्बाद कर दिया। इसके बाद जब भारतीय सेना ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस और रडार सिस्टम को बर्बाद कर दिया, तब जाकर पाकिस्तान घुटने के बल आ गया और उसने सीजफायर का प्रस्ताव दिया। इस बीच कांग्रेस के एक विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा कर दिया है। चलिए बताते हैं पूरा मामला क्या है।


ऑपरेशन सिंदूर की वैधता पर कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल


हालांकि ऑपरेशन सिंदूर की वैधता पर इस बार कर्नाटक के कांग्रेस विधायक ने सवाल उठा दिया है। कोलार से कांग्रेस विधायक के मंजूनाथ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद संदेह के घेरे में है। कोथूर मंजूनाथ ने कहा, “क्या किया, कुछ भी नहीं किया गया। बस दिखावे के लिए 3-4विमान ऊपर से भेजे और वापस लौट आए। क्या इससे पहलगाम में मारे गए 26-28लोगों की मौत की भरपाई हो जाएगी। क्या हम महिलाओं को इसी तरह जवाब देंगे। क्या हम उन्हें ऐसे ही सांत्वना देंगे। क्या हम ऐसा करके उनको सम्मान दे रहे हैं।”


क्या बोले विधायक


कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘हम कह क्या रहे हैं। ‘हमने उन्हें यहां मारा, वहां मारा’? हर टीवी चैनल अलग कहानी बता रहा है। एक कहता है ऐसे मारा, दूसरा कुछ और कहता है। हम किस पर भरोसा करें? किसे मारा गया? कौन मरा? आधिकारिक बयान कहां है? हम कहीं भी, किसी भी देश में, चाहे वह कर्नाटका हो, पाकिस्तान हो, चीन हो या बांग्लादेश या अफगानिस्तान। आम नागरिकों के खिलाफ किसी भी तरह के युद्ध का विरोध करते हैं। क्या आप जानते हैं कि उन महिलाओं के सामने ही उनके पतियों को कैसे मारा गया? उनको बच्चों के सामने उन्हें खत्म कर दिया गया, 3 दिन पहले वो कैसे अंदर आ गए, सबकुछ करके कैसे भाग पाए, इन सवालों का जवाब कौन देगा।’

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read