HomeUTTAR PRADESHसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना लाइन पार‌ क्षेत्र मे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मृतका के भाई की शिकायत पर‌ मंगलवार को पति सहित सात ससुरालीजनो‌ पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना लाइन पार क्षेत्र के आजाद नगर निवासी‌‌ वीरेश राठौर ‌की पत्नी पिंकी राठौर (25) के सोमवार को फांसी लगने से मौत होने की सूचना पर उसका भाई रवि राठौर बहन की ससुराल पहुंचा था । रवि राठौर के मुताबिक बहन का शव एक खाली प्लॉट में पड़ा हुआ मिला। उसके द्वारा थाना पुलिस में बहन के पति आदि ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए‌ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की शादी विगत फरवरी 2023 में हुई थी शादी के बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन फिर भी ससुरालजनों द्वारा उसकी बहन का उत्पीडन‌ जारी रहा अंततः उनके द्वारा उसकी बहन की हत्या कर दी गई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिंकी के पति वीरेश सास, ससुर, जेठ-जेठानी, नंद और नंदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read