Ramgopal Yadav On vyomika singh wing commander: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने विवादित बयान दिया है। सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले विजय शाह पर निशाना साधते हुए राम गोपाल यादव की जुबान खुद फिसल गई। सपा नेता व्योमिका सिंह को लेकर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया।
सपा नेता ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव कि वे (विजय शाह) यह भी नहीं जानते थे कि व्योमिका सिंह कौन है या उसकी जाति क्या है, न ही वे एयर मार्शल ए.के. भारती के बारे में जानते थे। अन्यथा, वे उन्हें भी गालियाँ देते। मैं आपको बता दूं – व्योमिका सिंह हरियाणा की दलित (जातिसूचक शब्द) हैं और एयर मार्शल ए.के. भारती पूर्णिया के यादव हैं। तीनों ही पीडीए सेगमेंट से थे। एक को गाली दी गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह मुस्लिम है, एक को राजपूत समझा गया। इसलिए कुछ नहीं कहा गया और दूसरे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
CM योगी आदित्यनाथ का आया बयान
रामगोपाल यादव के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है। यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है। इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी।“









