spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतुम अल्लाह से मोहब्ब्त करते तो…, असदुद्दीन ओवैसी ने एकबार फिर पाकिस्तान...

तुम अल्लाह से मोहब्ब्त करते तो…, असदुद्दीन ओवैसी ने एकबार फिर पाकिस्तान को लगाई लताड़

fok-media-samman-samaroh


Asaduddin OwaisiOn Pakistan: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के ऑपरेशन ‘बुनयान अल-मरसूस’ को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर लताड़ा है। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान ने जो नया हमला किया है उसका नाम उसने ‘बुनयान अल-मरसूस’ रखा है। ये कुरान शरीफ की अस-सफ सूरत की आयत नंबर चार है। तुम अल्लाह से मोहब्ब्त करते तो एक शीशे की दीवार की तरह खड़े हो जाओ। उसी सूरत की आयत नंबर दो में अल्लाह फरमा रहे हैं कि तुम क्यों ऐसी बात करते हो, जो करते नहीं हो, इसके बाद ये आयत आ रही है


“जो शरारत करना चाहते थे वो तोड़कर चले गए”


उन्होंने कहा कि जब वो ईस्ट पाकिस्तान में बांग्ला मुसलमानों पर गोलियां चला रहे थे तब क्या आप शीशा पिलाई भूल गए थे। ओवैसी ने कहा कि ये बड़ी तकलीफ की बात है कि जो लोग हमसे टूटकर इस मुल्क को तोड़कर गए हैं और 75सालों से भारत को कमजोर करने के लिए, यहां पर हिंदू- मुस्लिम करने के लिए, नफरतों में इजाफा करने के लिए, भारत में उथल-पुथल मचाने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। जो शरारत करना चाहते थे वो तोड़कर चले गए, जो अमन पसंद करते थे वो यहां ठहरे रहे। ये हकीकत है।


ओवैसी ने कहा कि हमारी सरहदों पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से दहशतगर्दी के हमले हो रहे हैं और पाकिस्तान की तरफ से खासतौर से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब के बॉर्डर इलाके में ड्रोन भेजे जा रहे हैं। बड़े दुख की बात है कि पुंछ में  करीब 16लोगों की मौत हुई है और आज मैं आ रहा था कि तो हमारे विदेश सचिव के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि  राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राज कुमार थापा साहब की भी मौत हुई है। पुंछ में एक मौलाना है उनकी भी मौत हुई है। सीख गुरुद्वारे पर भी हमला हुआ है और बहुत से भारतीय लोगों की भी मौतें हुई हैं, हम तमाम उनको ताजियतपेश करते हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular