Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच सीएम सैनी का बड़ा फैसला, मुफ्त में...

भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच सीएम सैनी का बड़ा फैसला, मुफ्त में होगा घायलों का इलाज

fok-media-samman-samaroh


Punjab News: भारत-पाकिस्तान की बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान सीमा के साथ लगे हुए सभी राज्य अलर्ट पर है। इसी बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि “पंजाब में पेट्रोल-डीजल या गैस सिलेंडर की किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। अगर कोई ब्लैक मार्केटिंग कर रहा है या कोई चीज महंगी दे रहा है तो पुलिस को शिकायत करें। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।


इसके साथ ही पंजाब कैबिनेट बैठक में फैसला किया गया कि भारत-पाकिस्तान में तनाव की स्थिति को देखते हुए फरिश्ते योजना के तहत युद्ध व आतंकवादी घटना में घायलों को भी शामिल कर लिया गया है। इस योजना के तहत पंजाब सरकार घायलों का सारा इलाज मुफ्त करवाती है।


पहले से चल रही है योजना


मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना पहले से चल रही थी। अभी तक यह योजना सड़क पर घायल लोगों के लिए थी। जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को फरिश्ते माना जाता था। इसके तहत फरिश्ते को दो हजार रुपये व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाता था। अब इसे आगे बढ़ा दिया है। इसमें युद्ध और आतंकवादी घटना में घायलों को भी शामिल किया है।


लोग अफवाह की तरफ ध्यान न दे- सीएम


मुख्यमंत्री ने बताया कि यह फैसला वर्तमान हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में डीजल, पेट्रोल, एलपीजी आदि किसी भी तरह की कोई कमी नहीं हैं। इसलिए लोग अफवाह की तरफ ध्यान न दें। आपको बता दें कि युद्ध की स्थिति को देखते हुए सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लगी हुई थी। लोग गैस सिलेंडर भरवाने पर भी जोर दे रह थे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular