spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH“दोनों देशों को तत्काल बातचीत शुरू…”, भारत-पाक तनाव के बीच महबूबा मुफ्ती...

“दोनों देशों को तत्काल बातचीत शुरू…”, भारत-पाक तनाव के बीच महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान

fok-media-samman-samaroh


Mehbooba Mufti On India Pak War: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। PAKसेना मिसाइलों और ड्रोन के जरिए भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन भारत की डिफेंस प्रणाली उन सभी हमलों को नाकाम कर दे रही है। LOC पर भी भारी गोलाबारी पाकिस्तान की ओर से की जा रही है, जिसका जवाब भारत जोरदार रूप में दे रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं का क्या दोष है कि वे इस गोलीबारी में फंस रहे हैं?साथ ही उन्होंने दोनों देशों को तत्काल बातचीत शुरू करने की अपील की है। गौरतलब है कि पाक की ओर से की गई गोलाबारी में 13 नागरिकों की जान चली गई थी।


महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा?


उन्होंने कहा, “सैन्य कार्रवाई लक्षणों का इलाज करती है, मूल कारण का नहीं। यह कभी समाधान या शांति प्रदान नहीं करती है। दोनों देशों को सैन्य हस्तक्षेप के बजाय राजनीतिक हस्तक्षेप का विकल्प चुनना चाहिए। पुलवामा (हमले) के जवाब में बालाकोट हवाई हमले के बाद हमने क्या हासिल किया? मैं दोनों पक्षों के नेतृत्व से इस हमले को समाप्त करने की अपील करता हूं। जम्मू-कश्मीर के लोग, खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग कब तक इसके परिणाम भुगतेंगे?एक बड़ी स्ट्राइक (ऑपरेशन सिंदूर) करने का दावा करने के बाद उनका उद्देश्य पूरा हो गया है। इसी तरह, पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उन्होंने हमारे लड़ाकू विमानों को मार गिराया और पुंछ में ब्रिगेड मुख्यालय को नष्ट कर दिया। इसका मतलब है कि दोनों ने बराबर हिसाब चुकाया है। मैं पाकिस्तान के नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं, जिन्होंने वादा किया था कि युद्ध का युग समाप्त हो गया है। अगर दोनों प्रधानमंत्री बस फोन उठा सकते हैं और इस संघर्ष को हल कर सकते हैं।”


भारतीय सेना ने पाकिस्तान तबाह


पाहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। इसी हमले से पाकिस्तान बौखला कर भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया। हालांकि, भारतीय सेना की तैयारी के कारण pakकी नापाक साजिश बेकार रही। PAKके सभी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया। गौरतलब है कि दोनों देशों में काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। भारतीय सेना PAKको करारा जवाब मिल रहा है। वहीं, अगर तुर्कि को छोड़ दे तो दुनिया के सभी देशों ने पाकिस्तान का मदद करने से मना कर दिया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular