Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHएयर फोर्स जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, मां का अकेला...

एयर फोर्स जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, मां का अकेला सहारा था युवक

fok-media-samman-samaroh


Narnaund News: हरियाणा के नारनौंद उपमंडल के गांव मोठ के पास एक ट्रक ने बाइक सवार सेना के जवान को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एयरफोर्स में नौकरी करता था और अपनी विधवा मां का अकेला ही सहारा था कुछ समय पहले ही नौकरी मिलने से मां फूली नहीं समा रही थी लेकिन अब किसी को समझ में नहीं आ रहा कि वह उसके बेटे की मौत की सूचना उसको कैसे दें।


लोहारी राघो गांव निवासी 24 वर्षीय फौजी कमल की मौके पर मौत हो गई रास्ते में लिफ्ट मांगने वाली एक नव विवाहित गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका सिविल हॉस्पिटल हांसी में उपचार चल रहा है। मृतक सैनिक के शव को हांसी के सामान्य अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप जाएगा। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। नारनौंद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सैनिक कमल के पिता का भी काफी सालों पहले निधन हो चुका है।


वायु सेना में कांस्टेबल के पद पर तैनात था कमल कंबोज


गांव लोहारी राघो निवासी कमल कंबोज वर्ष 2022 से भारतीय वायु सेना में बतौर कांस्टेबल के पद पर तैनात था कमल की पहली पोस्टिंग लद्दाख में हुई थी। 28 अप्रैल को वह छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए। ऑपरेशन सिंदूर के मध्य नजर सेना के जवानों की छुट्टियां रद्द करने का संदेश पाकर वह बुधवार को वापस ड्यूटी पर लौट रहा था।


नई दिल्ली से पकड़नी थी ट्रेन


जानकारी के अनुसार, आज शाम को कमल को नई दिल्ली से ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही वह गांव लोहारी राघो के बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां बस का इंतजार कर रही। कोमल पुत्री सोनू ने उसे लिफ्ट मांग ली। जैसे ही वह गांव मोठ में पहुंचने वाला था तो बीच रास्ते एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर रौंद दिया।


कमल की मौके पर मौत


इस हादसे में कमल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी नवविवाहिता बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक जवान की पहचान कर उसके शव को हांसी के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जवान की मौत से गांव लोहारी राघो में शोक की लहर है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular