Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHआतंक पर वार के बाद बौखलाया पाकिस्तान, पुंछ और राजोरी में भारी...

आतंक पर वार के बाद बौखलाया पाकिस्तान, पुंछ और राजोरी में भारी गोलाबारी, 10 मासूमों की मौत

fok-media-samman-samaroh


India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद अब पाक सेना आम लोगों को निशाना बना रही है। पिछले कई घंटों से लगातार पाकिस्तानी सेना गोलीबारी और सेलिंग कर रही है। सबसे अधिक गोलाबारी पुंछ-राजोरी के इलाके में हुई है। बुधवार को इस गोलाबारी के चपेट में आने के बाद 15 भारतीय नागिरकों की मौत हो गई।हालांकि, भारत के जवान भी पाक को मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी चौकियां तबाह हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, कई पाकिस्तानी जवान भी मारे गए हैं। बता दें, भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकियों की मौत हो गई, जिसमें मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य भी शामिल थे।


गुरुद्वाराको बनाया जा रहा निशाना


मंगलवार देर रात से ही पाकिस्तान लगातारा संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है। आतंकियों के मौत से आहत पाकिस्तान आम नागरिकों पर गोलाबारी कर रहा है। बुधवार को पुंछ में पाक सेना ने एक गुरुद्वारा को निशाना बनाया। इसमें 10 से अधिक मासूम लोगों की मरने की खबर है, जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा राजोरी, अखनूर, बारामुला जिले में भी पाकिस्तानी तोपों से गोलाबारी किया गया है। इस हमले में 45 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।


भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब


हालांकि, इन हमलों का भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया है। भारत के जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की दर्जनभर चौकियां तबाह हो गई हैं। इसके साथ ही कई पाकिस्तानी रेंजर्स की मौत भी हुई है। गौरतलब है कि साल 2018 के बाद LOCपर सबसे अधिक जानमान की क्षति अभी हुई है। 2018 में पाकिस्तानी गोलाबारी में 30 नागरिकों की मौत हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अखनूर क्षेत्र से सीमावर्ती इलाकों के लोग सुरक्षित ठिकानों पर चले गए हैं। इन इलाकों में बुधवार को भारी गोलाबारी के कारण कई घरों में आग लग गई थी। LOC  से सटे इलाकों के स्थानीय प्रशासन ने एतिहातन स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular