Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHगंगा एक्सप्रेसवे पर दिखा वायुसेना का दम, C-295 विमान समेत 7 लड़ाकू...

गंगा एक्सप्रेसवे पर दिखा वायुसेना का दम, C-295 विमान समेत 7 लड़ाकू विमानों ने की लैंडिंग

fok-media-samman-samaroh


IAF Landing Practice On Ganga Expressway: निर्माणाधीन मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को बड़ा अभ्यास किया गया। जलालाबाद में बनी 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर दोपहर 12:30 बजे भारतीय वायुसेना के C-295 विमान को सफलतापूर्वक उतारा गया।


बता दें कि, इसके बाद राफेल, सुखोई 30, मिराज, जगुआर जैसे कुल सात लड़ाकू विमानों की लैंडिंग की गई। शाम 7बजे से रात 10बजे तक नाइट लैंडिंग का भी ट्रायल होना तय है, जो किसी भी एक्सप्रेसवे पर पहली बार हो रहा है।


योगी सरकार ने बताया ऐतिहासिक कदम, लोगों को लैंडिंग दिखाने का खास इंतज़ाम


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27अप्रैल को दौरा कर इस नाइट लैंडिंग की तैयारियों को “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया था। शुक्रवार के आयोजन को देखने के लिए 500छात्रों और जिले के खास लोगों को बुलाया गया है।


सुरक्षा और चिकित्सा के लिए विशेष इंतज़ाम


कार्यक्रम को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वायुसेना के अफसर और जवान पहले से ही तैनात हैं। गुरुवार को कमांडो दस्ते ने भी हवाई पट्टी और आस-पास का सुरक्षा पूर्वाभ्यास किया।


इसके साथ ही, एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तीन शिफ्टों में ड्यूटी कर रहे हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की छह टीमें तैयार की गई हैं। साथ ही, पीरू और दियूरा गांवों में एक-एक बेड वाले दो अस्थायी अस्पताल भी बनाए गए हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular