HomeUTTAR PRADESHआचार संहिता लागू होते ही हरियाणा बार्डर पर पकड़ी गयी डेढ़ करोड़...

आचार संहिता लागू होते ही हरियाणा बार्डर पर पकड़ी गयी डेढ़ करोड़ की नगदी

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिला प्रशासन ने आचार संहिता लागू होते ही वाहनों की चेकिंग तेज कर दी है। चेकिंग के दौरान बागपत पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर शामली की एक गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये (Cash) बरामद किए हैं। आयकर विभाग की टीम ने इस कैश को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार यहां बताया कि बीती देर रात में फ्लाइंग स्क्वायड की 27 टीम अलग-अलग जगह चेकिंग कर रही थी। बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा पुलिस चौकी पर टीम लीडर एफएसटी के मजिस्ट्रेट और एडीओ गौरव की टीम ने चेकिंग के दौरान अनिल कुमार निवासी ऊंचागांव जनपद शामली की गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए। बताया गया कि अनिल कुमार दिल्ली में डेयरी संचालक है। उसके पास रुपये से संबंधी कोई दस्तावेज नही मिला।

जिलाधिकारी ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद 50 हजार से अधिक धनराशि (Cash) नही ले जा सकते। गाड़ी से इतनी बड़ी धनराशि पकड़े जाने के बाद इनकम टैक्स की टीम ने अनिल के बयान दर्ज किए।

अनिल ने डेढ़ लाख रुपये फैक्टरी की जमीन बेचने के बताए लेकिन वह कोई दस्तावेज नही दिखा पाया। उनको जिला प्रशासन की ओर से कैश के संबंध में ब्यौरा देने के संबंध में अपील के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। अनिल के किसी पार्टी से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है। अगर दस्तावेज नही मिले तो कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ खड़ी होगी जनता: अखिलेश यादव

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read