Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकिरण चौधरी ने साधा पाकिस्तान पर निशाना, कहा- निश्चित तौर पर हिंदुस्तान...

किरण चौधरी ने साधा पाकिस्तान पर निशाना, कहा- निश्चित तौर पर हिंदुस्तान इसका करार जवाब देगा

fok-media-samman-samaroh


Kiran Choudhry On Pakistanहरियाणा के भिवानी के पंचायत भवन में TB मुक्त भारत अभियान में पहुंची राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हिंदुस्तान इसका करार जवाब देगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में बहुत सख्त है। पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाएंगे पाकिस्तान को समझ आ जाएगा।


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान के हरियाणा के हिस्से का पानी कम करने को लेकर किरण चौधरी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये झूठ के पुलिंदे है। जब दिल्ली चुनाव चल रहे थे वोटो के लिए इतनी बड़ी झूठ बोली कि हरियाणा पानी में जहर मिला रहा है। वह बात लोगों के गले के नीचे नहीं उतरी और दिल्ली में उनकी करारी हार हुई। हमेशा झूठ बोलते हैं झूठ बोलते आए हैं। इनके पास जमीर तो रही नहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा का हिस्सा लगभग 8500क्यूसेक पानी हमारा अधिकार है। उसमें से आधे से ज्यादा पानी उन्होंने रोक दिया है।


पानी पर दिल्ली और राजस्थान का भी अधिकार है- किरण चौधरी


किरण चौधरी ने कहा कि पहले जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार होती थी तो यह पानी भेजने के लिए मजबूर होते थे, लेकिन जब अब इन्होंने सोचा कि दिल्ली में तो हमारी सरकार नहीं है। हरियाणा को पानी से महरूम करें। उन्होंने कहा कि ऐसे बात नहीं बनती पानी सब का अधिकार है। किरण चौधरी ने कहा कि पानी पर पंजाब का भी अधिकार है। हरियाणा का अधिकार है। दिल्ली का भी अधिकार है और राजस्थान का भी अधिकार है।


…एक बूंद पानी भी नहीं देंगेकिरण चौधरी


सांसद किरण चौधरी ने कहा कि पहले जब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इनसे बात की, तो उन्होंने सीएम सैनी को आश्वासन दिया था कि वह हरियाणा को पानी दे रहे हैं। अब कहते हैं कि एक बूंद पानी भी नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आप समझ सकते हैं वह किस तरह की अराजकता फैलाने के चक्कर में है। जो हमारे हक का पानी है। वह कैसे नहीं देंगे।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular