spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान UNSC में चल रहा नई चाल, कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताने...

पाकिस्तान UNSC में चल रहा नई चाल, कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताने पर भारत ने दिया मुंह तोड़ जवाब

fok-media-samman-samaroh


India-Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से दुनिया भर के कई देशों ने इसकी निंदा की है। भारत भी पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई कड़े कदम उठा रहा है। हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र परिषद (UN) ने भी इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। UN का कहना है कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। इस बीच, पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताया है। लेकिन भारत ने इसका जमकर विरोध किया।


बता दें, भारत के इस विरोध का संयुक्त राज्य अमेरिका (US) और फ्रांस जैसे प्रमुख देश समर्थन कर रहे हैं। जिस वजह से पाकिस्तान के हर मनसूबों पर पानी फिरता जा रहा है। पाकिस्तान इस समय खुद को भारत की जांच से बचाने के लिए साजिशें रच रहा है।


जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का प्रस्ताव


पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में जम्मू-कश्मीर को लेकर एक प्रस्ताव में ‘विवादित क्षेत्र’ शब्द शामिल करने की मांग की थी। यह कदम भारत के लिए अस्वीकार्य था। क्योंकि भारत जम्मू-कश्मीर को अपना अभिन्न अंग मानता है। भारत ने साफ तौर पर कहा है कि इस पर कोई तीसरा पक्ष हस्तक्षेप नहीं कर सकता।


भारत ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को खारिज करने के लिए UNSC के स्थायी और गैर-स्थायी सदस्यों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय किया। सूत्रों के अनुसार, भारत ने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति को मजबूती से रखा और पाकिस्तान के इरादों को भांप लिया। बीते दिन भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया औऱ आतंकवाद को सपोर्ट करने की नीतियों को उजागर किया। 


भारत को मिला US और फ्रांस का साथ


इस पूरे घटनाक्रम में भारत को अमेरिका और फ्रांस का समर्थन मिला। दोनों देशों ने UNSC में पाकिस्तान के प्रस्ताव को खारिज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमेरिका ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है। वहीं, दूसरी तरफ फ्रांस ने भी भारत का साथ दिया। इन दोनों देशों के समर्थन ने न केवल पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम किया, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को और सशक्त किया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular