Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तानी हैकरों का भारत पर साइबर अटैक, सेना के वेबसाइटों को बनाया...

पाकिस्तानी हैकरों का भारत पर साइबर अटैक, सेना के वेबसाइटों को बनाया निशाना

fok-media-samman-samaroh


Pakistani Cyber Attack On India:  पाकिस्तान में बैठे हैकर अब इंडियन आर्मी से जुड़ी कई वेबसाइट्स को हैक करने की कोशिश की है जिसमें वे सफल नहीं हो पाए हैं।  पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता नजर आई है जिसके बाद पाकिस्तानी सेना हर दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। इसके बाद अब, पाकिस्तान भारत में कई आमजनों से जुड़ीं सुलभ कल्याण और शैक्षिक वेबसाइटों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान में बैठे “आईओके हैकर”  के नाम से काम करने वाले इस ग्रुप ने भारत में कई वेबसाइट्स पर साइबर अटैक की कोशिश की है और ऑनलाइन सेवाओं को बाधित करने और व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने की कोशिश की।


चार वेबसाइट्स को हैक करने की कोशिश


सूत्रों का कहना है कि हैकर्स ने आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) श्रीनगर और APS रानीखेत की वेबसाइट्स को भड़काऊ प्रचार के साथ निशाना बनाया गया। APS श्रीनगर को भी इस साइबर अटैक का सामना करना पड़ा। इसी तरह आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन (AWHO) डेटाबेस में सेंध लगाने का प्रयास भी पकड़ा गया, जबकि भारतीय वायुसेना प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन पोर्टल से समझौता करने का भी  प्रयास किया गया। पता चलते ही इन सभी चारों साइटों को तुरंत अपने काबू में लिया गया और कार्रवाई की गई; हालांकि इससे किसी भी स्तर पर कोई परिचालन या नेटवर्क प्रभावित नहीं हुआ।


पाकिस्तान ये खुद ही बता रहा है कि वह जब कुछ नहीं कर सकता तो हताश होकर ऐसे काम कर रहा है। भारतीय सेना अपने डिजिटल स्पेस की रक्षा करने, अपने साइबर रुख को लगातार उन्नत करने और सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular