HomeUTTARAKHAND20 मार्च को जारी होगी चुनाव अधिसूचना, नामांकन प्रक्रिया भी हो जाएगी...

20 मार्च को जारी होगी चुनाव अधिसूचना, नामांकन प्रक्रिया भी हो जाएगी शुरु

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी के निर्देशों के क्रम में राज्य की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय के मीडिया सेंटर स्थित सभागार में चुनाव संबंधी प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि कल यानी 20 मार्च को चुनाव की पब्लिक नोटिफिकेशन की तिथि है। 20 मार्च से ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए भी कुछ प्रमुख बातें हैं। सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आरओ मुख्यालय में नामांकन हेतु कल पब्लिक नोटिस 10 बजे से पहले चस्पा कर दिया जाएगा। उसके बाद 11 बजे से लेकर 3 बजे तक पब्लिक होलिडे को छोड़कर प्रतिदिन नामांकन की प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी। इस अवधि में संबंधित प्रत्याशियों के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। जिसके लिए डॉक्यूमेंट की एक चेक लिस्ट भी बनाई गई है। जिसमें फॉर्म ए, फॉर्म बी, एफिडेविट, सिक्योरिटी डिपोजिट के प्रूफ आदि शामिल हैं।

नामांकन प्रक्रिया को करने के लिए trainapkin.mbp.air.pad ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था भी की गई है। जिसमें प्रत्याशी मोबाइल नंबर द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद ओटीपी के माध्यम से डिटेल को भर सकते हैं। प्रत्याशी डिटेल भरने के बाद संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद उसकी कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रत्याशी पोर्टल में ही डॉक्यूमेंट को भी मुख्यालय में जमा करने की समय और तिथि को भी अपनी सुविधानुसार चयन कर सकते हैं। जिस तिथि में प्रत्याशी प्रत्यक्ष रूप से आरओ मुख्यालय में उपस्थित होकर अपने डॉक्यूमेंट को जमा करा सकते हैं। इसके अलावा आरओ मुख्यालय के 100 मीटर की परिधि के दायरे में तीन से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं होगी। इसी क्रम में प्रत्येक आरओ मुख्यालय में सुरक्षा की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़े: 72 घंटे में 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read