Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHरुद्रपुर में पिता-पुत्र की गोलीमार कर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

रुद्रपुर में पिता-पुत्र की गोलीमार कर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

fok-media-samman-samaroh


Rudrapur Murderउत्तराखंड के रुद्रपुर में दुकान पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्याकांड की जांच में जुट गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


जानकारी के अनुसार गल्ला मंडी रुद्रपुर स्थित दुकान को गुरमेज सिंह द्वारा बैंक नीलामी में खरीदा गया था जिस पर दूसरा पक्ष कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। रविवार की रात्रि दुकान की दीवार तोड़ कर कब्जा करने का प्रयास किया गया जिसे गुरमेज सिंह द्वारा सीसीटीवी कैमरे पर मोबाइल पर देखा तो अपने पुत्र मनप्रीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे,जहां कब्जा करने आए बदमाशों द्वारा गुरमेज सिंह एवं उनके पुत्र को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर लाशों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular