Patna Road Accident:बिहार की राजधानी पटना में बीती रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक इनोवा कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सड़क पर खड़े 8 लोगों को रौंद दिया। जिसके बाद गाड़ी पलट गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।


