Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपहलगाम आतंकी हमले के बाद सर्तक हुए लोग, पाकिस्तानी सीमा से सटे...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सर्तक हुए लोग, पाकिस्तानी सीमा से सटे गांव के पुराने बंकरों की सफाई में जुटे ग्रामीण

fok-media-samman-samaroh


Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत आंतकवादियों और पाकिस्तानियों को सबक सिखाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। सरकार जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के लिए कई कड़े इंतजाम कर रही है। इस हमले के बाद से लोग सतर्क हो गए है। इसी क्रम में पाकिस्तानी बॉर्डर से सटे गांवों में पुराने बंकरों की सफाई की जा रही हैं। 


सुरक्षा के लिए तैयार किए जा रहे बंकर


पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोग सतर्क नजर आ रहे है। इसी कड़ी में लोग पाकिस्तानी बॉर्डर से सटे गांवों में पुराने बंकरों की सफाई कर रहे हैं। ताकि गोलीबारी की स्थिति में वह खुद को बचा सकें। इसकी जानकारी देते हुए अरिना के गांव त्रेवा के पूर्व सरपंच बलबीर कौर ने बताया ‘कोई नहीं जानता कब-क्या हो जाए। इसलिए हमने अंडरग्राउंड बंकर तैयार करने का फैसला किया है। ताकि गोलीबारी की स्थिति में हम खुद को बचा सकें।


उन्होंने आगे बताया ‘पहले भी ऐसी स्थिति में बंकरों में शरण ली जाती थी। लेकिन कुछ समय से बंकरों का इस्तेमाल करना बंद हो गया था। क्योंकि लंबे समय से सीमा पर शांति बनी हुई थी। लेकिन पहलगाम की घटना के बाद फिर से बंकरों को तैयार किया जा रहा है।’ पूर्व सरपंच आगे बताते है हन किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। सेना के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।  


भारत को बदला लेना होगा


इसके अलावा ग्रामीणों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा है कि भारत को इसका बदला जरूर लेना होगा। अगर भारत इसका बदला नहीं लेता है तो यह हमारे लिए शर्मनाक होगा। इसी के साथ इसका सीधा असर हमारे ऊपर ही पड़ेगा। क्योंकि हम बॉर्डर के पास रहते हैं। इसलिए उस स्थिति में खुद की सुरक्षा के लिए हम पूरी तैयारी कर रहे हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि पहलगाम में जो भी हुआ, वो बहुत गलत हुआ। आतंकियों ने निहत्थे और मासूम नागरिकों पर हमला किया हैं। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular