HomeUTTAR PRADESHहेड कॉस्टेबल ने टीचर को गोलियों से भूना, यूपी बोर्ड की कॉपियां...

हेड कॉस्टेबल ने टीचर को गोलियों से भूना, यूपी बोर्ड की कॉपियां लेकर आया था शिक्षक

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में यूपी बोर्ड की कॉपी लेकर आये शिक्षक को पुलिस कॉस्टेबल ने गोली मार कर हत्या (Murder) कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एसडी इंटर कालेज के बाहर हेड कॉस्टेबल ने शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हेड कॉस्टेबल को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार मऊ जिला के रहने वाले हेड कॉस्टेबल चंद्र प्रकाश वाराणसी में पुलिस लाइन में तैनात है। रविवार को वह एक दारोगा क साथ कंटेनर से यूपी बोर्ड (UP Board) की परीक्षा के पेपर लेकर एस इंटर कालेज आए थे। इनके साथ सहायक धर्मेन्द्र कुमार जो चंदौली के रहने वाले है वो भी साथ में थे।

पुलिस के अनुसार डेढ़ बजे रात में कंटेनर कॉपियां लेकर एस इंटर कालेज के गेट के बाहर पहुंचा। गेट बंद होने की वजह से कंटेनर को बाहर खड़ा कर दिया और ड्राइवर के केबिन में दरोगा वह एक अन्य शिक्षक आराम करने लगे।

जबकि पीछे की तरफ हेड कॉस्टेबल चंद्रप्रकाश और सहायक शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार औऱ दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आराम कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हेड कॉस्टेबल शिक्षक से बार बार तंबाकू मांग रहे थे। इसी बीच दोनो में बहस हो गई और हेड कॉस्टेबल ने शिक्षक को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read