Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहिसार में पाकिस्तानी परिवार पकड़ा, वीजा खत्म होने के बाद भी रह...

हिसार में पाकिस्तानी परिवार पकड़ा, वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहा था; सभी 15 सदस्यों को दिल्ली पाकिस्तानी कैंप में भेजा

fok-media-samman-samaroh


चंडीगढ़हरियाणा के हिसार के बालसमंद से एक पाकिस्तानी हिंदू परिवार को दिल्ली भेज दिया गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस परिवार में कुल 15 सदस्य हैं। परिवार पिछले 7 महीने से बालसमंद में रह रहा था।


परिवार में 3 लड़कियां, 8 बच्चे, 3 महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। ये सभी पाकिस्तान के सिंध हैदराबाद से आए थे। परिवार 25 अगस्त 2024 से वीजा समाप्त होने के बाद भी यहीं रह रहा था। परिवार एक निजी अस्पताल की जमीन पर बने कमरे में रह रहा था। सभी सदस्य खेतों में दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे। परिवार ने खुद को हिंदू बताया था।


पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहता परिवार


परिवार का कहना है कि वे पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते। उनका आरोप है कि पाकिस्तान में उन्हें बहुत प्रताड़ित किया जाता है। वे भारत में ही रहना चाहते हैं। हिसार पुलिस ने पूरे परिवार को बस में बिठाकर दिल्ली स्थित पाकिस्तानी कैंप में भेज दिया है। आगे की कार्रवाई दिल्ली से की जाएगी।बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को दिया सार्क वीजा रद्द कर दिया है। इसके बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का टाइम दिया गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular