Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबांदीपोरा एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर अल्ताफ लाली, मुठभेड़...

बांदीपोरा एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर अल्ताफ लाली, मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल

fok-media-samman-samaroh


Bandipora Encounter: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। सूत्रों की मानें तो मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर अल्ताफ लाली है। इसके अलावा 2  पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।


बता दें, सुरक्षाबलों को बीते दिन एक खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके अनुसार, बांदीपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की बात कही गई थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत संयुक्त तलाशी अभियान शुरु किया। इस बीच, दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई। इसी गोलीबारी में लश्कर के टॉप कमांडर अल्ताफ लाली की मौत हो गई। 


सेना प्रमुख ने क्या दी जानकारी?


बांदीपोरा एनकाउंटर की जानकारी देते हुए सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बांदीपोरा में मुठभेड़ शुक्रवार सुबह से हो रही है। उन्हें जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी मौजूद है। जिसके बाद बांदीपोरा जिले की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।


इससे पहले उधमपुर के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया है।  उससे पहले बारामूला में भी सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आंतकवादियों को ढेर कर दिया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular