Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHकांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह का भाजपा नेता सुभाष बराला को चुनौती, कहा-...

कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह का भाजपा नेता सुभाष बराला को चुनौती, कहा- भाजपा में चलती है खर्ची-पर्ची

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा के उचाना की पुरानी मंडी में सज्जन चौधरी की प्रतिष्ठान पर पहुंचे कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। यहां पर बीरेंद्र सिंह भाजपा पर हमलावार रहे। भाजपा नेता सुभाष बराला को खुला चैलेज देते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वो आमने-सामने बैठे तो बताएंगे किस तरह से प्रदेश में खर्ची पर्ची नहीं बल्कि खर्चा पर्चा चल रहा है। भाजपा पर देश को धर्म, जात-पात में बांटने का आरोप भी बीरेंद्र सिंह ने लगाया तो कहा कि जितनी भाजपा कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश करेगी उतनी कांग्रेस मजबूत होगी। जो सरकार तीन कृषि काले कानून की तरह कृषि नीति लेकर आ रही है उसका उदेश्य कृषि नीति से खेती पर कब्जा करने का है। प्रदेश सरकार किसान हितैषी है तो इस कृषि नीति को लागू प्रदेश में न होने दे।


पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार में अगर बुद्धि हो तो लोगों को जात-पात, धर्म के नाम पर देश को कमजोर न करें। धार्मिक रूप से अगर हम देश को इक्ट्ठा नहीं रख सकें। दुनिया का ऐसा कोई धर्म नहीं जो यहां नहीं है। हमें इक्ट्ठा रहना है सौहार्द का वातावरण बना है। जो घटना हुई है जम्मू कश्मीर में इस घटना से कुछ सीख लो। आप समाज को शांति से रहने दो। समाज को सिर्फ वक्फ की बात करने वाले और कोई बात नहीं है। ये प्रजातंत्र का कमजोरी की तरफ लेकर जाएंगे। जिस पद्धति में भाईचारा ना हो एक दूसरा का विश्वास कम हो सामाजिक रूप से ये देश को नुकसान करने वाली चीजें है। बीजेपी को बीजेपी की सरकार को इन बातों से चौकन्ना रहना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा हमारी साबित कर दे। वो मेरे सामने आए। एक-एक सामने रख दूगां। खर्ची पर्ची नहीं बल्कि ये तो खर्चा पर्चा है। मोटा काम है उनका तो। खर्ची पर्ची में थोड़े बहुत में चल सकता है।


जितना ढूंढेगे उतनी कांग्रेस मजबूत होगीबीरेंद्र सिंह


पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अजीत पवार का नाम आ गया उसमें क्या कर दिया। ये दोहरी प्रणाली नहीं चल सकती। नेशनल हेराल्ड में एक पैसा भी राहुल गांधी, सोनिया गांधी के पास गया हो तो दोष की बात हो सकती है। पं. नेहरू ने 125 साल पहले ये अखबार चलाया ने चलाया। उसको हथियार बना कर ये सोचते है कि कांग्रेस को कमजोर कर देंगे। इनकी सोच एक ही बात है कि कांग्रेस को कमजोर करने के तरीके ढूंढे। जितना ढूंढेगे उतनी कांग्रेस मजबूत होगी। इसमें कोई तथ्य नहीं है। ये तो बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते है।


भाजपा पर बरसे बीरेंद्र सिंह


बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इनके सांसद कहते है कि 400 सीट देदे दो हम संविधान बदल देंगे, न्यायपालिका पर ये विश्वास नहीं करते है। हम पूछ रहे है कि दो घंटे में 75 लाख वोट कैसे डल गए लेकिन उस पर कुछ नहीं बोलते। इस पर वो कहते है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष प्रणाली है उस पर सरकार का कोई हस्तेक्षप नहीं है। न्यायपालिका क्या निष्पक्ष प्रणाली नहीं है। उसके कार्य में हस्तक्षेप करना क्या सही है। समय है देखो ये अपने आप ही इनके कपड़े उतरने शुरू हा जाएंगे। हरियाणा में दो सीट भाजपा की आती थी ज्यादा से ज्यादा चार आ जाती थी। इस बार भी ये ही हालात थे।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular