Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDहरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत ने दिया कांग्रेस से...

हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

fok-media-samman-samaroh

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का दौर थम नहीं रहा। पार्टी नेता लगातार इस्तीफा देने में लगे हैं। वे सभी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। गत दिवस दो पूर्व विधायकों के इस्तीफा देने के बाद शनिवार को कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत ने भी कांग्रेस छोड़ दी। अनुकृति ने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजा है। बताया जा रहा है कि अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। वहीं, चर्चा यह भी है कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। वह पूर्व मंत्री कैबिनेट मंत्री रहे डा. हरक सिंह रावत की बहू हैं। अनुकृति ने पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, जिसमें वे हार गई थी।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections: सात चरण में होंगे लोकसभा के चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular