HomeUTTARAKHANDअंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिताः एवेंजर्स व वाॅरियर की टीमें रहीं विजयी

अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिताः एवेंजर्स व वाॅरियर की टीमें रहीं विजयी

देहरादून: महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में महिला टीमों के बीच फाइनल मैच सचिवालय रॉयल चैलेंजर्स एवम सचिवालय एवेंजर्स के बीच 15-15 ओवरों का खेला गया। टीम एवेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 15  ओवरों में 04 विकेट पर 86 रन बनाए। नीलम ने 24 और सुभाषिनी ने 22 रन बनाए। सचिवालय रॉयल चैलेंजर्स की तरफ से गेंदबाजी मे रजनीश ने 02 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम 75 रन पर ऑल आउट हो गई। अल्पना जोशी ने 19, रजनीश ने 17 रन बनाए। सुभाषिनी और ज्योति ने 02-02 विकेट लिए।

इस तरह एवेंजर्स ने मैच 11 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सुभाषिनी को  दिया गया। ’फाइटर ऑफ द मैच रजनीश को दिया गया। पुरुष फाइनल मैच वॉरियर और विंग्स के बीच खेला गया। विंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 08 विकेट पर 143 रन बनाए। सुंदर ने 55 रन बनाए। अजीत शर्मा ने 03 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर की टीम ने 16.3 ओवरों में 03 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दीपक शर्मा ने 51 और जितेंद्र ने 44 रन बनाए। संजय और सुंदर ने 1-1 विकेट लिया। इस तरह वॉरियर ने 07 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अजीत शर्मा को दिया गया एवम फाइटर ऑफ द मैच सुंदर को दिया गया। आज मुख्य अतिथि के रूप में शैलेश बगौली सचिव गृह, बीना भट्ट निदेशक, संस्कृति विभाग, मेजर प्रिया सेमवाल, आर.जे. काव्य, चेतन गुरुंग, भूपेंद्र बसेड़ा, अनिल जोशी, टी एच खान, राजेंद्र रतूड़ी, एस एस नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: प्रदेश में स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति लागू, उत्तराखंड में प्रवेश करते ही देना होगा ग्रीन एंट्री सेस

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read