HomeUTTAR PRADESHUP Board एग्जाम की कॉपी चेकिंग का काम शुरू, इस दिन आएगा...

UP Board एग्जाम की कॉपी चेकिंग का काम शुरू, इस दिन आएगा रिजल्ट

लखनऊ: UP Board 10वीं और 12वीं परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) 16 मार्च 2024 से इंटरमीडिएट और हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेंकिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर टीचर्स आंसरशीट्स का मूल्यांकन करेंगे। कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया के बाद रिजल्ट (UP Board Result 2024) जारी किया जाएगा।

चेक की जाएंगी 3 करोड़ से ज्यादा कॉपियां

UP Board रिजल्ट के लिए करीब 3 करोड़ कॉपी चेक होंगी। यह मूल्यांकन प्रक्रिया 16 मार्च से 31 मार्च, 2024 तक राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। हालांकि, होली त्योहार को देखते हुए कॉपी चेकिंग काम 24 मार्च से 26 मार्च 2024 के बीच आयोजित नहीं किया जाएगा। यूपी बोर्ड की माने तो इस साल 10वीं और 12वीं क्लास की तीन करोड़ से ज्यादा कॉपियां चेक की जाएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 वर्किंग डेज में यूपी बोर्ड 10वीं क्लास की 1।76 करोड़ कॉपी चेक होंगी और 12वीं क्लास की 1।25 करोड़ कॉपियां चेक की जाएंगी। बोर्ड ने राज्य में कक्षा 10वीं की कॉपी चेकिंग के लिए 131 मूल्यांकन केंद्र और कक्षा 12वीं के लिए 116 मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। दोनों क्लासेस की कॉपी चेकिंग का काम एक साथ किया जाएगा। एक परीक्षक को एक दिन में 10वीं की 50 कॉपी चेक करनी होगी, जबकि एक परीक्षक को 12वीं 45 कॉपी चेक करनी होगी।

UP Board रिजल्ट कब आएगा?

कॉपी चेकिंग के बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद है कि यूपीएमएसपी अप्रैल 2024 के आखिरी सप्ताह में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: सचिवालय में राज्य स्तरीय निर्वाचन कन्ट्रोल रूम स्थापित

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read