Rahul Gandhi In Gujarat: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अहमदाबाद में हुए कांग्रेस अधिवेशन के बाद दोबारा गुजरात दौरे पर हैं। दरअसल, अगले साल बिहार समेत गुजरात में चुनाव होने है। जिसके लिए कांग्रेस जी-तोड़ मेहनत कर रही है। वहीं, इस समय राहुल गुजरात दौरे पर हैं। जहां उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा ‘संगठन तय करेगा, कौन लड़ेगा चुनाव।’ उन्होंने आगे कहा ‘रेस और बारात के घोड़े अलग करेंगे।’ उन्होंने कहा ‘रेस के घोड़े को ही दौड़ में उतारेंगे।’









