HomeUTTAR PRADESH'मुसलमानों को बाबर की औलाद कहने वालों मैदान तैयार कर लो', रामजीलाल...

‘मुसलमानों को बाबर की औलाद कहने वालों मैदान तैयार कर लो’, रामजीलाल सुमन ने दी चेतावनी


Ramjilal Suman Statement: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए है। उनके विवादित बयान एक बार फिर सियासी जंग शुरु हो गई है। दरअसल, उन्होंने कल आंबेडकर जयंती के अवसर पर आगरा में एक सभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने करणी सेना पर निशाना साधते हुए कहा कि 19 अप्रैल को सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं। इसलिए मैदान तैयार कर लीजिए, क्योंकि दो-दो हाथ होने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा ‘अगर मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम्हारे अंदर किसका डीएनए है।’


रामजीलाल सुमन का विवादित बयान 


दरअसल, बीते दिन आंबेडकर जयंती के अवसर पर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने आगरा में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने करणी सेना पर तंज कसते हुए कहा ‘ये लड़ाई हम लोगों की नहीं, बल्कि हमारी लड़ाई उन लोगों से है जिन लोगों ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री न रहने के बाद मकान को गंगाजल से धुलवाया था।’ उन्होंने आगे कहा ‘हमारी लड़ाई उन लोगों से है जो हिन्दुस्तान के मुसलमानों को बाबर की औलाद बताते हैं।


रामजीलाल सुमन ने आगे कहा ‘जब-जब इस देश की इज्जत दांव पर लगी है, तब-तब हिंदुस्तान के मुसलमानों से साबित किया है कि उन्हें भी हिंदूओं की तरह इस देश की मिट्टी से मोहब्बत है।’ उन्होंने कहा मुसलमानों ने कभी बाबर को अपना आदर्श नहीं माना। बल्कि उन्होंने सूफी संत और मोहम्मद साहब को अपना आदर्श माना हैं। उन्होंने पूछा ‘अगर मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम्हारे अंदर किसका डीएनए है।’


मैदान तैयार करने की बात कही


रामजीलाल सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं। इसलिए लड़ाई का मैदान तैयार कर लें। क्योंकि अब दो-दो हाथ होने वाले हैं। कोई माई का लाल हमें रोक नहीं सकता, क्योंकि जीत हमारी ही होगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read